
पटना के दानापुर में आर्मी भर्ती के दौड़ के दौरान अभ्यर्थियों ने जमकर बवाल काटा। दरअसल दानापुर के करिअप्पा ग्राउंड में अभ्यर्थियों को दौड़ के लिए बुलाया गया था लेकिन ग्राउंड क्षमता से करीब दस गुना अधिक अभ्यर्थी पहुंच गए। इतनी भारी भीड़ को देखकर दौड़ को तत्काल रोक दिया गया। ये जानकारी जब अभ्यर्थियों को मिली तो उन्होंने सैनिक चौक को जामकर हंगामा शुरू कर दिया और दौड़ को पुनः शुरू करने की मांग करने लगे।
पुलिस को करनी पड़ी लाठीचार्ज…
सैनिक चौक के जाम हो जाने से आवागमन बाधित हो गया। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को हल्का लाठीचार्ज करना पड़ा। पुलिस के लाठीचार्ज से भीड़ आक्रोशित हो गई और पुलिस पर जमकर पथराव किया। वरीय अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद किसी तरह भीड़ को नियंत्रित किया गया।
अब इस दिन से पुनः दौड़ शुरू होगा….
भारी भीड़ को देखते हुए अब दौड़ 28 नवम्बर से पुनः बहाली की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। भीड़ अनियंत्रित न हो इसके लिए अब जिलावार अभ्यर्थियों को बुलाने का निर्णय लिया है। आर्मी इन्फेंट्री के इनरालमेंट अधिकारी द्वारा इस बात को लेकर आधिकारिक पत्र भी जारी कर दिया गया है।
एएसपी ने पुलिस के लाठीचार्ज का किया खंडन..
एएसपी भानु प्रताप सिंह ने अभ्यर्थियों पर पुलिस के लाठीचार्ज का खंडन करते हुए इस तरह के किसी कार्रवाई से इंकार किया है। उनके अनुसार अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज का किसी ने अफवाह फैला दी। जिस कारण अफरातफरी शुरू हो गई।