अफगानिस्तान बनाम जिम्बाब्वे पहला एकदिवसीय क्रिकेट मैच।
जिम्बाब्वे और अफगानिस्तान के बीच खेले गए पहले एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में आज अफगानिस्तान ने जिम्बाब्वे को रौंद कर रख दिया। हरारे स्पोर्ट्स क्लब (Harare Sports Club) क्रिकेट ग्राउंड पर जिम्बाब्वे के कप्तान क्रेग एर्विन टास जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया और अफगानिस्तान को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया।
अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए इतने रन बनाए।
टास हारकर बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान की टीम ने निर्धारित 50 ओवर में 6 विकेट खोकर 286 रन बनाए। अफगानिस्तान की ओर से ओपनिंग के लिए आए सेदिकुल्लाह अटल और अब्दुल मलिक ने पहले विकेट के लिए शानदार 191 रन जोड़े। अफगानिस्तान का पहला विकेट 191 पर अब्दुल मलिक के रूप में गिरा। मलिक ने 101 गेंदों का सामना करते हुए शानदार 84 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 11 चौके और 1 छक्का भी जड़े। जहां तक एस अटल की बात है तो उन्होंने भी शानदार शतकीय पारी खेली। अटल ने अपनी शतकीय पारी के दौरान कुल 128 गेंदों का सामना करते हुए 104 रन बनाए। इस दौरान अटल ने 4 छक्के और 8 चौके जड़े। अफगानिस्तान की ओर से कप्तान हश्मतुल्लाह शाहिदी ने भी 29 रनों की उपयोगी पारी खेली।
अतिरिक्त रन 10 रन से अपना अर्धशतक चुका !
जिम्बाब्वे के कप्तान क्रेग एर्विन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय तो ले लिया लेकिन उनके इस निर्णय पर गेंदबाजों ने पानी फेरने में कोई कसर नहीं छोड़ी और अतिरिक्त रनों के रूप में कुल 40 रन दे डाले जो अपने आप में एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक रिकॉर्ड है। हालांकि एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच के एक पारी में सबसे अधिक अतिरिक्त रन देने का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के नाम पर दर्ज है। वेस्टइंडीज ने पाकिस्तान के खिलाफ एक पारी 59 अतिरिक्त रन दिए थे जो रिकॉर्ड पुस्तिका में अबतक दर्ज है। जहां तक भारत का सवाल है तो भारत ने जिम्बाब्वे के ही विरुद्ध खेलते हुए 51 अतिरिक्त रन दिए थे।
जिम्बाब्वे की ओर से ये रहे सफल गेंदबाज।
जिम्बाब्वे की ओर से बाएं हाथ के मध्यम गति के गेंदबाज न्यूमैन न्यामुरी ( Newman Nyamhuri ) ने अपने कोटे के 10 ओवर गेंदबाजी करते हुए 53 रन देकर सर्वाधिक 3 विकेट हासिल किए। ट्रेवर ग्वांडु (Trevor Gwandu) ने भी 10 ओवर में 2 ओवर मेडन रखते हुए 70 रन देकर 2 विकेट प्राप्त किए। इन दोनों के अतिरिक्त रिचर्ड नगारवा ने भी अपने 10 ओवर की गेंदबाजी में 1 ओवर मेडन रखते हुए 49 रन देकर 1 विकेट हासिल किए। ऑलराउंडर सिकन्दर रजा ने अपने 10 ओवर में मात्र 42 रन दिए।
बल्लेबाजी में बुरी तरह नाकाम रहे जिम्बाब्वे के बल्लेबाज।
अफगानिस्तान की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए जिम्बाब्वे के सामने 287 रनों का लक्ष्य रखा। लक्ष्य का पिछा करने उतरी जिम्बाब्वे की टीम मात्र 54 रन पर सिमट गई। यह चौथा अवसर है जब जिम्बाब्वे की पुरी टीम 60 रन के नीचे ऑल आउट हो गई। हालांकि जिम्बाब्वे की टीम अफगानिस्तान के विरुद्ध एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में दूसरी बार 54 रन पर सिमटी है। इससे पहले 26 फरवरी 2017 को भी जिम्बाब्वे की टीम 254 रन का पिछा करते हुए अफगानिस्तान के विरुद्ध 54 रन पर सिमट गई थी। हालांकि जिम्बाब्वे का एकदिवसीय क्रिकेट मैच में सबसे न्यूनतम स्कोर 35 रन है जो उसने श्रीलंकाई क्रिकेट टीम के विरुद्ध हरारे में ही पहली पारी में बनाए थे।
अफगानिस्तान की ओर से ये रहा सबसे सफल गेंदबाज।
अफगानिस्तान की ओर से अल्लाह गजनफर और नाविद जादरान सबसे सफल गेंदबाज रहे। गजनफर ने 3.5 ओवर में 2 ओवर मेडन रखते हुए 9 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। नाविद जादरान ने भी 3 ओवर में 1 ओवर मेडन रखते हुए 13 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। अफगानिस्तान की ओर से फजलहक फारुख ने 6 ओवर गेंदबाजी करते हुए 2 ओवर मेडन रखते हुए 15 रन देकर 2 विकेट प्राप्त किए। ओमराजाई को भी 1 विकेट मिला। इस तरह पहला एकदिवसीय क्रिकेट मैच में अफगानिस्तान की टीम ने 232 रनों से जीत दर्ज करने में सफल रही।