बिहार के दो बदमाशों का उत्तर प्रदेश में एनकाउंटर। लखनऊ इंडियन ओवरसीज बैंक लूटकांड के दोषी थे।

लखनऊ इंडियन ओवरसीज बैंक लूटकांड :-

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पिछले दिन चोरों के द्वारा इंडियन ओवरसीज बैंक की एक शाखा के लाकर को तोड़कर नकदी सहित करोड़ों रुपए के आभूषण की चोरी को अंजाम दिया गया था। प्रदेश की राजधानी हुई इस घटना ने प्रशासनिक निकाय के अधिकारियों की नींद हराम कर दी। लखनऊ पुलिस ने इस वारदात को चुनौती के रुप में लेते हुए आस – पास के सीसीटीवी कैमरे को खंगालना शुरू कर दी।

पुलिस की मेहनत रंग लाई…

देश के सबसे बड़े राज्य की राजधानी होने के कारण पुलिसकर्मियों के लिए यह चुनौती प्रतिष्ठा का सवाल बना हुआ था। पुलिस ने विभिन्न सीसीटीवी कैमरों से प्राप्त फूटेजों के आधार पर अपराधियों की पहचान कर ली। पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी में अरविंद कुमार, बलराम कुमार और कैलाश कुमार की गिरफ्तारी हुई। जबकि दो अपराधियों को अलग-अलग एनकाउंटर में मार गिराया गया।

एनकाउंटर में मारे गए दोनों अपराधी बिहार से….

पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी में तीन अपराधियों की गिरफ्तारी हुई जबकि दो का एनकाउंटर कर मार दिया गया। मीडिया रिपोर्ट और पुलिस के बयान के अनुसार मारे गए दोनों अपराधी बिहार के रहने वाले थे। मारे गए अपराधी की पहचान सोबिंद कुमार और सनी दयाल के रूप में हुई है। दोनों अपराधियों का एनकाउंटर अलग-अलग स्थानों पर हुआ। सोबिंद कुमार का एनकाउंटर लखनऊ में तो सनी दयाल का गाजीपुर में हुआ। बताया जाता है कि दोनों अलग-अलग रास्तों से बिहार भागने के फिराक में था। सनी दयाल बिहार के मुंगेर का रहने वाला था।

यहां रची गई थी चोरी की साज़िश…

पुलिस के खुलासों के अनुसार इस वारदात की साज़िश जालंधर जेल में इस हाईटेक चोरी की साज़िश रची गई थी। सात अपराधियों में से 6 अपराधी बिहार के बताए जा रहे हैं।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *