न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच दूसरा टी 20 मुकाबला कल। बी ओवल क्रिकेट ग्राउंड का पिच रिपोर्ट।

Srilanka vs Newzealand second T20 match at Bay Oval Cricket Ground :-

न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच दूसरा टी 20 मुकाबला कल यानि 30 दिसम्बर 2024 को न्यूजीलैंड के बे ओवल (Bay Oval) क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा। बताते चलें कि श्रीलंकाई टीम इन दिनों न्यूजीलैंड के दौरे पर हैं। इस दौरे की शुरुआत टी-20 मैचों की सीरीज से हुई है। जहां पहले मैच में श्रीलंकाई टीम को 8 रनों से हार का सामना करना पड़ा। फिलहाल न्यूजीलैंड की टीम अपना पहला मैच जीतकर श्रृंखला में 1-0 की बढ़त बना ली है।

पहले मैच में हारते-हारते बची न्यूजीलैंड की टीम…

न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच जारी टी-20 सीरीज के पहले मैच में न्यूजीलैंड की टीम हारते-हारते बची। दरअसल पहले मैच में श्रीलंकाई कप्तान पथुम निसंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। न्यूजीलैंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में अपने 8 विकेट खोकर 172 रन बनाए। न्यूजीलैंड की ओर से डेरेल मिशेल ने 42 गेंदों का सामना करते हुए 4 चौके और 2 छक्कों की सहायता से 62 रनों की शानदार पारी खेली। मिशेल के अतिरिक्त ऑलराउंडर माइकल ब्रेसवेल ने 33 गेंदों का सामना करते हुए 4 चौके और 4 छक्के की सहायता से 59 रनों की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। हैमस्ट्रींग इंजरी से उबरने के बाद वापसी करने वाले वानिडु हसरंगा ने अपने कोटे के 4 ओवर में 33 रन देकर 2 विकेट प्राप्त किए। महिशा दिक्षाना और बिनुरा फर्नांडो को भी 2 – 2 विकेट मिला। श्रीलंका की ओर से सबसे महंगा गेंदबाज महिशा पथिराना रहे जिन्होंने अपने 4 ओवर की गेंदबाजी में 60 रन लुटा दिए और एक मात्र बल्लेबाज को आउट करने में सफल हुए। श्रीलंकाई टीम जब दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी तो दोनों ओपनर बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 13.3 ओवर में 121 रनों की साझेदारी कर दी। लेकिन कुशल मेंडिस (46) और पथुम निसंका (90) के ऑउट होते ही श्रीलंकाई टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 164 रन बना सकी। और इस तरह इस रोमांचक मैच में न्यूजीलैंड की टीम को 8 रनों से जीत मिल गई।

दोनों टीमों के बीच हुआ है इतना मुकाबला…

जहां तक दोनों टीमों की बात है तो दोनों टीमों के बीच अबतक कुल 26 टी 20 मैच खेला गया है। जिसमें न्यूजीलैंड की टीम 15 बार जीत हासिल करने में सफल रही जबकि श्रीलंकाई टीम को मात्र 10 मैचों में जीत मिली है। 1 मैच का कोई परिणाम नहीं निकला। इस तरह अब तक दोनों टीमों में न्यूजीलैंड श्रीलंकाई टीम पर भारी रहा है।

बी ओवल (Bye Oval) क्रिकेट ग्राउंड का पिच रिपोर्ट।

न्यूजीलैंड के माउंट माउंगानुई (Mount Maunganui) स्थित बी ओवल क्रिकेट ग्राउंड का पिच बल्लेबाजों के अनुकूल माना जाता है। इस पिच का टी 20 में औसत स्कोर 177 रन है। जहां तक गेंदबाजी का सवाल है तो यहां स्पिनरों की अपेक्षा तेज गति के गेंदबाजों को अधिक मदद मिलती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *