SA T20 League :-
दक्षिण अफ्रीका में इन दिनों SA T20 League का सीजन चल रहा है। अब तक दो मैच खेले जा चुके हैं। सीजन का पहला मैच एम आई सीटी और सनराइजर्स इस्टर्न कैप के बीच खेला गया। इस मैच में एम आई सीटी ने पहली बार सनराइजर्स इस्टर्न कैप को हराया। जबकि दुसरा मैच डरबन सुपर जाइंट्स और प्रेटोरिया कैपिटल्स के बीच खेला गया। डरबन सुपर जाइंट्स और प्रेटोरिया कैपिटल्स के बीच खेला गया दुसरा मैच काफी रोमांचक मोड़ पर समाप्त हुई। डरबन सुपर जाइंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 209 रन बनाए जबाव में प्रेटोरिया कैपिटल्स ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 207 रन बनाए। इस तरह अंतिम समय में डरबन सुपर जाइंट्स को 2 रन से जीत मिली।
आज का मुकाबला पर्ल रायल्स और सनराइजर्स इस्टर्न कैप के बीच…
आज यानि 11 जनवरी 2025 को सीजन का तीसरा मैच पर्ल रायल्स और सनराइजर्स इस्टर्न कैप के बीच खेला जाएगा। यह मैच भारतीय समय के अनुसार दिन के 4 बजकर 30 मिनट पर खेला जाएगा। सनराइजर्स इस्टर्न कैप की कप्तानी दिग्गज दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी एडन मार्क्रम कर रहे हैं। जबकि पर्ल रायल्स की कप्तानी दक्षिण अफ्रीका के विस्फोटक बल्लेबाज डेविड मिलर कर रहे हैं।
पिछले दो सीजन से टाइटल जीतने वाला सनराइजर्स इस्टर्न कैप को पहली जीत की तलाश…
एडन मार्क्रम वाली टीम सनराइजर्स इस्टर्न कैप पिछले दो सीजन से ट्राफी जीतने में सफल रही है। लेकिन पहले मैच में राशिद खान की कप्तानी वाली MICT के हाथों मिली शर्मनाक हार ने उनकी कमियों को उजागर कर दिया। दरअसल पहले मैच में सनराइजर्स इस्टर्न कैप की टीम मात्र 77 रन पर सिमट गई। इतना ही नहीं अपने पुरे ओवर भी नहीं खेल पाए। इस सीजन पार्ल रायफल्स का यह पहला मुकाबला होगा जबकि सनराइजर्स इस्टर्न कैप का सीजन का यह दूसरा मुकाबला है।
जानें बोलंड पार्क क्रिकेट ग्राउंड का पिच रिपोर्ट :-
बोलंड पार्क क्रिकेट ग्राउंड पर अबतक एकमात्र टी20 मैच खेला गया है। यह मैच दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड के बीच खेला गया था। इस मैच में दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 146/6 बनाए जबाव में इंग्लैंड की टीम 19.5 ओवर में 147/6 रन बनाकर 4 विकेट से जीत दर्ज करने में सफल रही। इस स्कोरकार्ड से यह स्पष्ट होता है कि यह मैदान बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों के लिए संतुलित है। जहां तक गेंदबाजी का प्रश्न है तो यह तेज गेंदबाजों की बजाय स्पिन गेंदबाजों के लिए मददगार साबित हुआ है।