
आइकॉन स्टार अल्लू अर्जुन आज अपनी फिल्म पुष्पा 2 द रुल के ट्रेलर रिलीज के मौके पर पटना पहुंचे हुए थे। फिल्म के ट्रेलर रिलीज का कार्यक्रम पटना के गांधी मैदान में आयोजित किया गया था। अपने चहेते स्टार का एक झलक पाने के लिए लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा था।
बिहार के उपमुख्यमंत्री भी मौजूद रहे….
ट्रेलर रिलीज के अवसर पर बिहार के माननीय उप मुख्यमंत्री श्री विजय कुमार सिन्हा भी मौजूद थे। श्री सिन्हा ने इस अवसर पर अपने संबोधन में कहा कि नीतीश कुमार की फिल्म पोलिसी के कारण ही आज पटना के पावन धरती पर इतना विशाल और भव्य आयोजन संभव हो पाया है। अपने संबोधन के अंत में कहा कि यह बिहार के फिल्म उद्योग के भविष्य के लिए एक शुभ संकेत है।
ट्रेलर रिलीज के लिए बिहार का चयन क्यों…
इस फिल्म का पहला भाग पुष्पा : द राइज को उत्तर भारत में विशेषकर बिहार में खूब प्यार मिला था। आज भी उस फिल्म का डायलॉग लोगों के बीच लोकप्रिय है। फिल्म निर्माता ने इसलिए ट्रेलर रिलीज के लिए बिहार का चयन किया।
पटना पुलिस ने भांजी लाठियां…
अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 द रुल के रिलीज के मौके पर पटना पुलिस ने जमकर लाठियां भांजी। दरअसल जब फिल्म के नायक अल्लू अर्जुन नायिका रश्मिका मंदाना के साथ कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे तो उसके एक झलक पाने के लिए भीड़ बेकाबू हो गई।
पुलिस बेरिकेट्स तोड़कर वाच टावर पर चढ़े फेंस…
पुलिस बेरिकेट्स को छोड़कर कुछ फेंस वाच टावर पर भी चढ़ गए। अंत में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठियां चटकानी पड़ी। पुलिस के काफी मशक्कत के बाद भीड़ को नियंत्रित किया जा सका।
अल्लू अर्जुन ने बिहार वासियों से क्षमा मांगी और बताया कब होगा फिल्म रिलीज…
जब कार्यक्रम को संबोधित करने के लिए जब अल्लू अर्जुन आए तो सर्वप्रथम फेंस का अभिवादन स्वीकार किया और अपनी कमजोर हिन्दी के लिए बिहार वासियों से क्षमा मांगी और 6 दिसंबर से सिनेमा घरों में पहुंच कर फिल्म देखने का अनुरोध किया।