पुलिस ने सुलझाई आरती मर्डर मिस्ट्री… अपने ही निकला हत्यारा!

बिहार :

बीते महीने बेगुसराय की एक युवती की नवादा में गाली मारकर हत्या कर दी गई थी। जिसकी गुत्थियों को सुलझाने में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मृत युवती का नाम आरती कुमारी था जिसकी आयु लगभग 26 वर्ष थी। वे अपने पिता के साथ कार से नवादा के कोडरमा अपने बीएड कॉलेज गई हुई। वहां से लौटते समय गोली लगने से उनकी मृत्यु हो गई थी।

हत्यारा कौन….

दरअसल जिस समय आरती को गोली लगी थी उस समय घटनास्थल पर पहुंची पुलिस को उसके पिता  मनोज यादव ने बताया कि मोटर साइकिल से ओवरटेक कर दो युवकों ने उस पर गोलियां चलाई। इस दौरान एक गोली आरती को लग गई और उनकी मृत्यु हो गई। लेकिन जब पुलिस और फोरेंसिक टीम ने गहनता पूर्वक छानबीन किया तो पता चला कि आरती को नजदीक से गोली मारी गई है। इसके बाद पुलिस ने CCTV कैमरा का भी सहारा लिया लेकिन वहां भी उसका हाथ खाली रहा। इसके बाद पुलिस का शक विश्वास में बदल गया। जब पुलिस ने मनोज यादव को हिरासत में लेकर दबाव डाला तो मनोज यादव ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।

हत्या का कारण ये था…

आरती का किसी लड़का के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था। घरवालों को जब ये पता चला तो वे लोग उसका विवाह कहीं और तय कर दी, लेकिन आरती इसके लिए तैयार नहीं हुई। आरती के इस निर्णय से घर के सभी लोग आक्रोशित हो गए और बदनामी से बचने के लिए उसकी हत्या की साज़िश रच दी। 28 अक्टूबर को कोडरमा से लौटते समय पिता मनोज यादव ने ही आरती को गोली मारी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *