बंशीधर ब्रजवासी तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से विजयी हुए।

बंशीधर ब्रजवासी को तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र

तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र उपचुनाव:-

 

तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के उपचुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी श्री बंशीधर ब्रजवासी विजयी हुए। बता दें कि यह सीट देवेश चंद्र ठाकुर के सांसद बनने के बाद खाली हुआ था। निर्दलीय प्रत्याशी ब्रजवासी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी जन सुराज के प्रत्याशी डॉ. विनायक गौतम को पराजित किए।

 

कितने वोट से जीते ब्रजवासी?

बंशीधर ब्रजवासी को तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से लगभग 24,000 वोट से जीत मिली। ब्रजवासी के समर्थन में नारे लगा रहे उनके समर्थकों ने बताया कि यह शिक्षा और शिक्षक एकता की जीत है। पिछले दो दशकों से इस सीट पर अपना कब्जा बरकरार रखने वाले जनता दल यूनाइटेड को जबरदस्त झटका लगा है। जनता दल यूनाइटेड प्रत्याशी अभिषेक झा तो मतगणना के बीच से ही निकल गए थे क्योंकि उसे हार का अनुमान हो गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *