बिहार के मुजफ्फरपुर में चोर ने पुलिसकर्मी को लगाया 25 लाख का चुना..

मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर जिला में चोरों ने पुलिस वाले को ही चुना लगा दिया। चुना भी ऐसा लगाया कि हर कोई अचंभित है। दरअसल मुजफ्फरपुर के अतरदह आनन्दनगर निवासी मनीष कुमार सिंह के घर से ताला तोड़कर चोरों ने लगभग 20 लाख रुपए के गहना और 5 लाख रुपए के आसपास नगद लेकर नौ दो ग्यारह हो गया।

कौन है मनीष कुमार सिंह…

मनीष कुमार सिंह बिहार पुलिस में सिपाही के पद पर कार्यरत हैं। वर्तमान में वह बीएमपी यार्ड के DIG के अंगरक्षक के रूप में प्रतिनियुक्त है। एक पुलिसकर्मी के घर में हुई इस चोरी की घटना से लोग सकते में हैं।

घर के लोग कहां गए थे…

पत्रकारों से बात करने के क्रम में मनीष कुमार सिंह ने बताया कि उनके ससुर का देहांत हो गया था। इसी सिलसिले में वे सपरिवार अपने पैतृक गांव सकरा गए हुए थे , सुबह जब वापस घर आ रहे थे तो किसी ने उसे घर के ताला टुटे होने की सूचना दी। इसके बाद जब वह घर पहुंचा तो सारा समान बिखरा पड़ा था।

घटना के बारे में सदर थाना प्रभारी ने क्या कहा..

घटना की सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंचे सदर थाना प्रभारी अस्मित कुमार ने बताया कि जवान के घर में चोरी हुई है। हम आस – पास के सीसीटीवी कैमरा खंगाल रहे हैं। साथ ही अन्य बिंदुओं पर भी अनुसंधान कर रहे हैं। चोरों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *