Darbhanga News:-
बिहार के दरभंगा जिला से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। दरअसल यह घटना दरभंगा जिला के कुशेश्वरस्थान प्रखंड की है जहां एक शिक्षक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गोली लगने के बाद घटनास्थल पर ही शिक्षक की मृत्यु हो गई।
मृतक शिक्षक की पहचान रामाश्रय यादव के रूप में……
मृतक शिक्षक की पहचान रामाश्रय यादव के रूप में हुई है। मृतक शिक्षक रामाश्रय यादव उच्च माध्यमिक विद्यालय अदलपुर में सहायक शिक्षक के रूप में पदस्थापित थे। मृतक शिक्षक रामाश्रय यादव कुशेश्वरस्थान वार्ड नम्बर 1 का स्थायी निवासी थे। उसके बारे में बताया जाता है कि वह बहुत मिलनसार स्वभाव के व्यक्ति के रूप में अपनी पहचान रखते थे।
शिक्षक के साथ जा रही शिक्षिका ने क्या बताया…..
Darbhanga teacher news.
शिक्षक रामाश्रय यादव के साथ नियमित रूप से उसके मोटरसाइकिल पर बैठकर जाने वाली शिक्षिका सुजीता कुमारी ने बताया कि अन्य दिनों की भांति ही वह रामाश्रय सर के साथ विद्यालय आ रही थी लेकिन विद्यालय से लगभग 500 पहले एक पुल पर पहले से घात लगाए चार अपराधियों ने सर को रुकने का इशारा किया। उसके इशारे पर सर ने गाड़ी रोक दी। इसके बाद उन लोगों ने गाड़ी से चाभी निकाल लिया और गाड़ी का पेपर दिखाने के लिए कहा। जब सर गाड़ी से उतरकर पेपर निकालने लगे तो वह भी बाइक से उतर गई। सर जैसे ही गाड़ी का पेपर निकालने झुके उसी समय उसकी छाती में एक गोली मारी जाती है। गोली लगने के बाद वह गिर जाते हैं। उसके गिरने के बाद सिर में दो और गोली मारी जाती है। इसके बाद चारों अपराधी बड़गांव की ओर भाग गए।
पुलिस की लेट लतीफी….
यह घटना दरभंगा के कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र कचरुखी के पास बड़गांव – आसमा पुल के पास घटी जो थाना से ज्यादा दूर भी नहीं है। परन्तु तुरंत सुचना मिलने के लगभग घंटे भर बाद पुलिस घटनास्थल पर अपने दल-बल के साथ पहुंची।
पुलिस को करना पड़ा विरोध का सामना….
Darbhanga teacher golikand.
बिहार में बढ़ रहे अपराध से लोग जहां त्रस्त है वहीं पुलिस के लेट लतीफी के कारण भी लोगों में पुलिस के प्रति भारी आक्रोश देखने को मिला। लोगों ने सड़क जाम कर दिया। कुछ लोग थाना में घुसकर तोड़फोड़ भी किए गए। हालांकि घटना के कारणों का पता अबतक नहीं चल पाया है।