हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला की मृत्यु। प्रधानमंत्री समेत कई नेताओं ने दिया श्रद्धांजलि ।

हरियाणा :-

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला का आज दिन के 12 बजे निधन हो गया। ओमप्रकाश चौटाला अपनी पार्टी ‘इंडियन नेशनल लोकदल’ के अध्यक्ष थे। उनकी मृत्यु 89 वर्ष की आयु में हुई। वे आज सुबह अपने गुरुग्राम स्थित आवास पर थे। दिन के लगभग 11 बजे अचानक दिल का दौरा पड़ने के कारण उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां 12 बजे उनका निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही उनके समर्थकों में मायूसी छा गई। सभी अपने-अपने सोसल मीडिया अकाउंट से अपने प्रिय नेता को श्रद्धांजलि देने लगे।

कब – कब बने हरियाणा के मुख्यमंत्री चौटाला ?

ओमप्रकाश चौटाला हरियाणा का 5 बार मुख्यमंत्री बने। वे पहली बार 2 दिसंबर 1989 को 171 दिनों के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री बने। फिर 12 जूलाई 1990 को मुख्यमंत्री बने। हालांकि जब वे दूसरी बार मुख्यमंत्री बने तो अपने पद पर 5 वर्ष की बजाय मात्र 5 दिन रह पाए। इसके बाद वे 22 मार्च 1991 को 15 दिनों के लिए तीसरी बार मुख्यमंत्री बने। 24 जूलाई 1999 को वे चौथी बार प्रदेश के मुख्यमंत्री बने। इस बार वे लगभग 1 वर्ष तक अपने पद पर बने रहे। पांचवीं बार वे 2 मार्च 2000 ई. को मुख्यमंत्री बने। इस बार वे पूरे पांच साल तक अपने पद पर बने रहे।

पारिवारिक पृष्ठभूमि कैसी रही… ?

ओमप्रकाश चौटाला भारत के पूर्व उप प्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल के पुत्र थे। चौधरी देवीलाल चौटाला को चार पुत्र थे। ओमप्रकाश चौटाला का जन्म ब्रिटिश पंजाब में 1 जनवरी 1935 ई. में हुआ था। ओमप्रकाश चौटाला के अजय सिंह चौटाला और अभय सिंह चौटाला सहित कुल 5 संतान है।

निधन पर किसने क्या कहा?

ओमप्रकाश चौटाला के निधन की खबर जैसे ही फैली आम जनता से लेकर बड़े नेताओं ने श्रद्धांजलि देना शुरू कर दिया। सबों ने अपने – अपने तरीके से अपने प्रिय नेता को अंतिम विदाई दे रहे हैं।

अपने X अकाउंट पर प्रधानमंत्री ने क्या लिखा ?

अपने X अकाउंट पर ओमप्रकाश चौटाला के साथ अपना पुराना फोटो साझा करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि आपके निधन से अत्यंत दुख हुआ। प्रदेश की राजनीति में वे वर्षों तक सक्रिय रहे और चौधरी देवीलाल जी के कार्यों को आगे बढ़ाने का निरंतर प्रयास किया। शोक के इस घड़ी में उनके परिजनों और समर्थकों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। ॐ शांति।।

राहुल गांधी ने दी इस तरह श्रद्धांजलि।

नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भी अपने X अकाउंट पर एक पोस्ट करते हुए लिखा कि ” हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला जी के निधन की खबर सुनकर अत्यंत दुख हुआ। उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं और उनके परिवारजनों और समर्थकों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं।”

केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने क्या कहा।

केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भी अपने X अकाउंट पर एक पोस्ट लिखते हुए ओमप्रकाश चौटाला को श्रद्धांजलि अर्पित की। अमित शाह ने अपने पोस्ट में कहा कि “लंबे समय तक हरियाणा के राजनीति के केन्द्र में रहे पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला जी के निधन की सूचना से दुखी हूं। चौटाला जी अपने लंबे राजनीतिक जीवन में लोगों से जूड़े रहने के लिए प्रसिद्ध थे। उनके परिवार, पार्टी और समर्थकों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को श्रीचरणों में स्थान दें। ॐ शांति शांति शांति।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *