भारतीय महिला टीम बनाम वेस्टइंडीज महिला टीम :-
भारतीय महिला और वेस्टइंडीज महिला क्रिकेट टीम के बीच आज शाम 7 बजे से तीसरा और अंतिम मैच खेला जाएगा। दोनों टीमों ने 1-1 मुकाबला जीतकर श्रृंखला में बराबरी की स्थिति में है। आज जो टीम जीतेगी सीरीज पर उसका कब्जा हो जाएगा। इसलिए दोनों ही टीम एड़ी-चोटी का जोर लगाएगी।
पिछले दोनों मैचों का परिणाम इस तरह है….
सीरीज के पहले मैच में वेस्टइंडीज के कप्तान हेली मैथ्यूज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया लेकिन स्मृति मंधाना (54) और जेमिमा रोड्रिगेज (73) के शानदार बल्लेबाजी ने उसके इस निर्णय को गलत साबित कर दिया। भारतीय महिला टीम ने अपने निर्धारित 20 ओवर में अपना 4 विकेट खोकर 195 रन बनाए। जबाव में बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज टीम 20 ओवर खेलकर 7 विकेट के नुकसान पर मात्र 146 रन बना सकी। वेस्टइंडीज की ओर से कियाना जोसेफ ने 49 और डिएंड्रा डॉटिन ने 52 रन बनाए थे। भारत की ओर से सर्वाधिक विकेट तितास साधु ने लिया। तितास ने 4 ओवर में 37 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। साधु के बाद दीप्ति शर्मा और राधा यादव को भी 2-2 सफलताएं मिली। दूसरे मैच में भारत को वेस्टइंडीज की टीम ने 9 विकेट से करारी मात दी।
Dr DY Patil sport Stadium का पिच रिपोर्ट।
भारत के नबी मुम्बई स्थित Dr DY Patil Sport Stadium का पिच प्रायः बल्लेबाजी के अनुकूल माने जाते हैं। इस प्रमाण हमें पिछले दोनों मैचों से मिलता है।