भारत और वेस्टइंडीज की महिला टीम के बीच कल वडोदरा में खेला जाएगा पहला एकदिवसीय मुकाबला। जाने बड़ोदरा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का पिच रिपोर्ट।

Ind W vs Wi W :-

वेस्टइंडीज की महिला क्रिकेट टीम इन दिनों भारत के साथ द्विपक्षीय सीरीज खेलने के लिए भारत के दौरे पर आई हुई हैं। वेस्टइंडीज की महिला क्रिकेट ने दौरे की शुरुआत तीन मैचों की टी-20 सीरीज से की थी, जहां भारतीय महिला टीम ने उसे 2-1 से परास्त कर सीरीज अपने नाम कर लिया। अब दौरे के दूसरे चरण में दोनों टीमों के बीच 3 एकदिवसीय मैचों की सीरीज खेली जानी है। भारतीय टीम जहां टी-20 सीरीज की तरह एकदिवसीय सीरीज को भी जीतना चाहेगी वहीं मेहमान टीम वेस्टइंडीज इस सीरीज को जीतकर टी-20 सीरीज में मिली हार का बदला लेना चाहेगी।

पहला मैच गुजरात के वडोदरा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में…

भारत और वेस्टइंडीज की महिला टीमों के बीच वनडे सीरीज का पहला मैच कल यानि 22 दिसंबर 2024 को गुजरात के वडोदरा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमों के खिलाड़ी वडोदरा पहूंचकर स्वयं को वातावरण के अनुसार ढालने में लग गयी हैं। मैच भारतीय समयानुसार दिन के डेढ़  (1:30) बजे से शुरू होगा। भारतीय टीम की कप्तानी हरमनप्रीत कौर कर रही है जबकि वेस्टइंडीज की कप्तानी हेली मैथ्यूज कर रही है। यह मैच आईसीसी चैंपियनशिप के अंतर्गत खेला जाएगा।

वडोदरा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम का पिच रिपोर्ट :-

वडोदरा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में अब तक 10 एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच खेला गया है। जिसमें पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम को 4 बार और बाद में बल्लेबाजी करने उतरी टीम को 6 बार जीत मिली है। आमतौर पर वडोदरा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम का पिच बल्लेबाजों के अनुकूल माना जाता है। यहां का सर्वाधिक स्कोर 341/3 है जो भारतीय पुरुष टीम के द्वारा वेस्टइंडीज के विरुद्ध बनाया 31 जनवरी 2007 को बनाया गया था। जहां तक गेंदबाजी की बात है तो यह पिच तेज गेंदबाजों को स्पिनरों की अपेक्षा अधिक मदद करता है। इस मैदान पर सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों में शीर्ष 5 में 4 तेज गेंदबाज ही पांचवें स्थान पर स्पिनर अनिल कुंबले है जिसने यहां अपने 4 मुकाबले में 4 विकेट प्राप्त किए हैं।

एकदिवसीय क्रिकेट मैच में दोनों टीमों के बीच आसमान और धरती का अंतर है।

भारतीय महिला क्रिकेट टीम और वेस्टइंडीज महिला क्रिकेट टीम के बीच अबतक कुल 26 वनडे अथवा एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच खेला गया है। इन 26 मैचों में भारतीय टीम ने 21 जबकि वेस्टइंडीज टीम को सिर्फ 5 मैचों में जीत मिली है। 2013 से अबतक हुए मुकाबलों में वेस्टइंडीज की टीम मात्र 2019 में एक मैच जीत पाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *