नहीं रहे प्रथम कार सेवक कामेश्वर चौपाल…

पटना बिहार न्यूज:-

बिहार विधान परिषद के पूर्व सदस्य सह राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के ट्रस्टी कामेश्वर चौपाल का आज सुबह निधन हो गया। चौपाल के निधन से उसके समर्थकों में शोक की लहर दौड़ने लगी। सभी अपने-अपने अंदाज में चौपाल को याद कर रहे हैं और अपने सोशल मीडिया से श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।

यहां चल रहा था इलाज….

ज्ञात हो कि कामेश्वर चौपाल किडनी संबंधित समस्या से जूझ रहे थे। पिछले वर्ष उनका किडनी ट्रांसप्लांट गंगाराम अस्पताल में हुआ था। श्री चौपाल पिछले कई दिनों से इसी अस्पताल में भर्ती थे।

यहां हुआ था जन्म…

रोटी के साथ राम का नारा देने वाले इस इतिहास पुरुष का जन्म बिहार के तत्कालिक सहरसा जिला और वर्तमान सुपौल जिला के कमरैल गांव में 24 अप्रैल 1956 ई. में हुआ था। हालांकि उनकी पढ़ाई – लिखाई मधुबनी जिला में हुआ था। मधुबनी जिला में ही वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े थे।

प्रथम कार सेवक का सम्मान मिला…

9 नवंबर 1989 ई. को राम मंदिर के शिलान्यास कार्यक्रम में देश के साधु-संतों के द्वारा यह निर्णय लिया गया कि प्रथम ईंट किसी दलित के हाथों रखवाया जाय और यह सौभाग्य चौपाल जी को मिला था। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने इस सम्मान के कारण उसे प्रथम कार सेवक का सम्मान प्रदान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *