मानव मूत्र: जानें किस तत्व के कारण पीला होता है। Manav Mutra.

मानव मूत्र :- (Human Urine)

मानव मूत्र से संबंधित कई ऐसे प्रश्न हैं जो बचपन से लेकर पचपन तक लोगों का पीछा छोड़ने को तैयार नहीं होता है। बहुत सारे बच्चे तो 10-12 वर्ष की आयु तक अपने बिछावन पर ही पेशाब कर देते हैं। माता-पिता अक्सर शिक्षकों या बड़ों से ऐसे बच्चों की शिकायत करते हैं। हालांकि मानव मूत्र अथवा पेशाब से संबंधित कई ऐसे प्रश्न है जिसकी जानकारी हममें से अधिकांश लोगों के पास नहीं होती हैं। तो आइए आज पेशाब से जुड़े इन सवालों का समाधान करने का प्रयास करते हैं :-

एक सामान्य मनुष्य एक दिन या 24 घंटे में कितना मूत्र उत्सर्जन करता है?

उत्तर – एक सामान्य मनुष्य एक दिन या 24 घंटे में 1 – 1.8 लीटर मूत्र का उत्सर्जन करता है। यह एक सामान्य मात्रा है। वैसे पेशाब की मात्रा आपके द्वारा ग्रहण किये गये जल की मात्रा पर भी निर्भर करता है।

मानव मूत्र में कितना प्रतिशत जल होता है?

उत्तर – वैसे सामान्य मनुष्य को हमेशा ऐसा लगता है कि पेशाब में केवल पानी ही पानी होता है। लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है। पेशाब में जल के साथ – साथ अन्य अपशिष्ट पदार्थ भी उपस्थित रहते हैं। ये अपशिष्ट पदार्थ हमारे शरीर के लिए जहरीला होता है। जहां तक मानव मूत्र में जल की उपस्थिति की बात है तो इसमें लगभग 95% प्रतिशत जल रहता है।

मानव मूत्र का रंग पीला क्यों होता है?

उत्तर – मानव मूत्र (Manav Mutra) का रंग पीला क्यों होता है। यह प्रश्न लोगों के लिए सबसे अधिक परेशान करने वाला रहा है। क्योंकि मन में ऐसा प्रश्न उठता है कि शायद हल्दी पाउडर आदि के कारण तो ऐसा नहीं होता है। लेकिन जब बीच – बीच में पीलापन गायब हो जाता है, तो फिर हल्दी पाउडर वाली बातों को नजरंदाज करना पड़ता है। वास्तव में मानव मूत्र का रंग पीला यूरोक्रोम के कारण होता है।

मानव मूत्र का pH मान कितना होता है?

उत्तर – मानव मूत्र के pH मान को लेकर अन्य लोगों की भांति यदि आपके मन में भी ढेर सारी दुविधाएं रहती हैं। तो आइए आज आपकी इन दुविधाओं को दूर कर देते हैं। वास्तव में मानव मूत्र का pH मान 6.0 होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *