उत्तर प्रदेश न्यूज :-
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और बसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुश्री मायावती ने आज प्रेस कांफ्रेंस कर बंग्लादेश के दलित हिन्दुओं पर हो रहे अत्याचार पर चुप्पी तोड़ते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधी। मायावती के अनुसार बंग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ जारी हिंसात्मक घटना के लिए कांग्रेस के ऐतिहासिक गलतियों को जवाबदेह ठहराया।
कांग्रेस ने की थी ये ऐतिहासिक गलती…
बहन मायावती ने कांग्रेस की ऐतिहासिक गलती का जिक्र करते हुए कहा कि बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर को वोट देने के कारण कांग्रेस ने जानबूझकर बहुसंख्यक होते हुए भी उन दलित हिन्दुओं को पाकिस्तान (तब पूर्वी पाकिस्तान) के हवाले कर दिया। क्योंकि वे नहीं चाहते थे कि बाबा साहब अम्बेडकर संसद भवन पहुंचे। कांग्रेस के इन्हीं ऐतिहासिक गलतियों की सजा आज वहां के हिन्दुओं को भोगना पड़ रहा है।
वर्तमान कांग्रेस के किन नितियों से नाराज है बहन!
बहन मायावती ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस बंग्लादेशी दलित हिन्दुओं पर एक शब्द बोलने को तैयार नहीं है लेकिन ‘संभल…संभल’ चीख रही है। बहन मायावती कांग्रेस पार्टी द्वारा संभल पर बार – बार बोलने से मुस्लिम मतदाताओं को अपने पक्ष में गोलबंद करने से अधिक कुछ नहीं मानते हैं।