SA t20 League 2025 :-
दक्षिण अफ्रीका में लोकप्रिय SA T20 League 2025 का आगाज हो चुका है। पहले मैच जहां MICT और SEC के बीच खेला गया वहीं दुसरा मैच आज यानि 10 जनवरी 2025 को डरबन सुपर जाइंट्स और प्रेटोरिया कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा। पहले मैच में MI कैप टाउन ने सनराइजर्स इस्टर्न कैप को शानदार 97 रनों से पराजित कर बड़ा उलटफेर किया।
आज का मैच यहां खेला जाएगा :-
आज का मैच डरबन सुपर जाइंट्स और प्रेटोरिया कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा। यह मैच भारतीय समयानुसार रात के 9:00 बजे शुरू होगा। डरबन सुपर जाइंट्स की कप्तानी बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज केशव महराज कर रहे हैं। वहीं प्रेटेरिया कैपिटल्स की कप्तानी राइली रासो कर रहे हैं। यह मैच डरबन के किंग्समीड क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा।
जाने किंग्समीड क्रिकेट ग्राउंड का पिच रिपोर्ट :-
जहां तक किंग्समीड क्रिकेट ग्राउंड की पिच की बात है तो यह बल्लेबाजी के अनुकूल रहा है। जहां अंतरराष्ट्रीय मैच की बात है तो यहां एक पारी में सबसे अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलियाई टीम के नाम पर दर्ज है। ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीकी टीम के खिलाफ 2023 को 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 226 रन बनाए। इसके बाद भारतीय टीम ने भी 218 रन बनाई थी। जहां तक गेंदबाजी की बात है तो यह तेज गेंदबाजों के लिए सहायक रहा है।