भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने दर्ज की अपनी दूसरी सबसे बड़ी जीत। दूसरा मैच कल जानें वांडरर्स क्रिकेट स्टेडियम का पिच रिपोर्ट।

India women vs Westindies women second match :-

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने वेस्टइंडीज के विरुद्ध पहले एकदिवसीय क्रिकेट मैच में वेस्टइंडीज महिला टीम को 211 रनों से हराकर 3 मैचों की सीरीज में शानदार जीत दर्ज करने में सफल रही। रनों के मामले में भारतीय टीम की यह दूसरी सबसे बड़ी जीत है। जहां तक भारतीय महिला टीम की सबसे बड़ी जीत की बात है तो वह 249 रनों की है। जो उसने आयरलैंड के विरुद्ध 2017 में दर्ज की थी।

भारतीय टीम तीन बार 200 से अधिक रनों से जीत दर्ज करने में सफल रही है।

भारतीय महिला क्रिकेट टीम अपने पूरे वनडे इतिहास में तीन बार 200 से अधिक रनों से जीत दर्ज करने में सफल रही है। सबसे पहले भारतीय टीम ने 2008 में अपने चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 207 रनों से हराया था। इसके बाद 2017 में आयरलैंड की टीम को रिकॉर्ड 249 रनों से पराजित करने सफलता प्राप्त की थी। यह जीत भारतीय महिला क्रिकेट टीम की रनों के मामले में अबतक की सबसे बड़ी जीत है। इसके बाद पिछले दिन 22 दिसंबर 2024 को वेस्टइंडीज के विरुद्ध 2011 रनों से अपने एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के इतिहास में दूसरी सबसे बड़ी जीत दर्ज करने में सफल रही।

सीरीज में 1-0 से आगे भारतीय टीम…

भारतीय महिला टीम ने वेस्टइंडीज महिला टीम के साथ जारी द्विपक्षीय सीरीज के पहले मैच में जीत दर्ज कर सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। पहले मैच में मिली इस शानदार जीत से उत्साहित भारतीय टीम अगले मैच में भी वेस्टइंडीज टीम को पराजित करने के उद्देश्य से उतरेगी। वहीं मेहमान टीम वेस्टइंडीज दूसरे मैच को जीतकर अपने ताजे जख्मों पर मरहम लगाने का प्रयास करेगी।

दूसरा मैच खेला जाएगा गुजरात के इस मैदान पर…

भारतीय महिला टीम और वेस्टइंडीज महिला टीम के बीच दूसरा वनडे मैच कल यानि 24 दिसंबर 2024 को गुजरात के वडोदरा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मैच भारतीय समयानुसार दिन के 1:30 बजे खेला जाएगा। पिछले मैच में 91 रनों की शानदार पारी खेलने वाली स्मृति मंधाना से भी टीम को इसी तरह की उपयोगी पारी की उम्मीद रहेगी। वहीं गेंदबाजी में 5 विकेट लेकर वेस्टइंडीज टीम का कमर तोड़ने वाली रेणुका सिंह से भी टीम इस तरह के प्रदर्शन की उम्मीद जता रही है।

जैदा जेम्स (Zaida James) का तोड़ ढुंढना जरुरी…

वेस्टइंडीज की टीम पहले एकदिवसीय मैच भले बुरी तरह हार गयी हो लेकिन जैदा जेम्स के शानदार फार्म ने भारतीय टीम को निश्चित रूप से चिंता में डाल दिया होगा। दरअसल जैद ने अपने 8 ओवर की गेंदबाजी में 45 रन देते हुए शानदार 5 विकेट प्राप्त किए। जैदा जेम्स ने स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिगेज, साइमा ठाकुर, तितास साधु और रेणुका सिंह को आउट किया। जेम्स के इस ख़तरनाक फार्म की काट भारतीय टीम के लिए ढुंढना अतिआवश्यक प्रतीत हो रहा है।

 

वडोदरा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम का पिच रिपोर्ट :-

वडोदरा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में अब तक 11 एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच खेला गया है। जिसमें पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम को 5 बार और बाद में बल्लेबाजी करने उतरी टीम को 6 बार जीत मिली है। आमतौर पर वडोदरा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम का पिच बल्लेबाजों के अनुकूल माना जाता है। यहां का सर्वाधिक स्कोर 341/3 है जो भारतीय पुरुष टीम के द्वारा वेस्टइंडीज के विरुद्ध बनाया 31 जनवरी 2007 को बनाया गया था। जहां तक गेंदबाजी की बात है तो यह पिच तेज गेंदबाजों को स्पिनरों की अपेक्षा अधिक मदद करता है। इस मैदान पर सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों में शीर्ष 5 में 4 तेज गेंदबाज ही पांचवें स्थान पर स्पिनर अनिल कुंबले है जिसने यहां अपने 4 मुकाबले में 4 विकेट प्राप्त किए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *