तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र उपचुनाव।
तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के उपचुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी बंशीधर ब्रजवासी लगभग 12400 मतों से आगे चल रहे हैं। बंशीधर ब्रजवासी पेशे से एक शिक्षक थे लेकिन उसका निलंबन तात्कालिक अपर मुख्य सचिव के के पाठक के समय में हो गया था।

तीसरे चरण के मतगणना के अनुसार बंशीधर ब्रजवासी 9322 वोट के साथ पहले स्थान पर जबकि जन सुराज के डा. विनायक गौतम 4942 वोट के साथ दूसरे स्थान पर है। राष्ट्रीय जनता दल के गोपी किशन 3939 वोट के साथ तीसरे स्थान पर जबकि जदयू के अभिषेक कुमार झा 3925 वोट के साथ चौथे स्थान पर थे। लेकिन 7वें चरण के बाद बंशीधर ब्रजवासी लगभग 12,400 मतों से आगे चल रहे हैं। जन सुराज उम्मीदवार को छोड़कर सभी पार्टियों के उम्मीदवार मतगणना कक्ष से वापस आ गए। वैसे पाठक के अव्यवहारिक निर्णयों का समर्थन करने वाले अभिषेक झा के लिए यह बहुत बड़ी सीख है। पिछले दो दशकों से यह सीट जनता दल यूनाइटेड के कब्जे में रहा है।